भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में कुदरत का करिश्मा! बरसों पुराने पीपल के पेड़ में उभरी...


Last Updated:

पलामू जिले के गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में इन दिनों एक अनोखा दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कॉलेज परिसर में स्थित वर्षों पुराने पीपल के पेड़ में भगवान गणेश की आकृति दिखाई देने के बाद यहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. 

ख़बरें फटाफट

पलामूः जिले के गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में इन दिनों एक अनोखा दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कॉलेज परिसर में स्थित वर्षों पुराने पीपल के पेड़ में भगवान गणेश की आकृति दिखाई देने के बाद यहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. अब लोग दूर-दूर से इस अद्भुत आकृति को देखने पहुंच रहे हैं.

महाविद्यालय की प्राचार्य जसबीर सिंह ने बताया कि कॉलेज के सौंदर्यीकरण के लिए परिसर में पेंटिंग और रंग-रोगन का कार्य चल रहा था इसी दौरान उनकी नजर पुराने पीपल के पेड़ पर पड़ी. उन्होंने सोचा कि इस स्थान को भी कला की दृष्टि से विकसित किया जाए ताकि परिसर और आकर्षक दिख सके. इसी सोच के साथ जब वह पेड़ के पास पहुंचीं तो उन्हें पेड़ में गढ़े के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा जैसी आकृति दिखाई दी.

स्वयं गणेश जी का स्वरूप उभरा
प्राचार्य ने बताया कि आकृति को ध्यान से देखने पर ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं गणेश जी का स्वरूप उभर आया हो. इसके बाद उन्होंने कॉलेज के अन्य लोगों को भी बुलाकर यह आकृति दिखाई. धीरे-धीरे इसकी चर्चा पूरे परिसर में फैल गई. बाद में तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ यहां पहुंचने लगी.

उन्होंने कहा कि कला की दृष्टि से इस स्थान को और विकसित करने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में पेड़ के आसपास पेंटिंग कराकर आकृति को हल्का हाइलाइट किया गया है ताकि लोगों को यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके. साथ ही पेड़ पर फूल-पत्तियों की सुंदर पेंटिंग भी बनाई गई है ताकि यह स्थान प्राकृतिक कला और आस्था का सुंदर संगम बन सके.

पूजा-अर्चना कर रहे लोग
उन्होंने कहा कि यह केवल आस्था का विषय ही नहीं बल्कि प्राकृतिक कला का भी एक अद्भुत उदाहरण है. अब यह स्थान छात्रों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. कई लोग यहां पहुंचकर तस्वीरें ले रहे हैं तो कई श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं.

शिक्षा के वातावरण के बीच प्रकृति और कला का यह अनोखा मेल लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है. गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का यह पीपल वृक्ष अब पूरे पलामू जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top