Last Updated:
समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता राज्य के बेहतरीन कराटे खिलाड़ियों के कौशल को करीब से देखने का सुनहरा अवसर होगी. पलामू में पहली बार आयोजित होने जा रही यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जिले को झारखंड के खेल…….
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के खेल इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. जहां झारखंड शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं पलामू कराटे एसोसिएशन के सहयोग से झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 2 अगस्त को जिला स्कूल मैदान, मेदिनीनगर में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कराटे खिलाड़ी, कोच, रेफरी और खेल पदाधिकारी भाग लेंगे. जो कि पलामू में पहली बार आयोजन होने जा रहा है.
आयोजन समिति से सुमित वर्मन ने लोकल18 को बताया कि पलामू में पहली बार इस स्तर की कराटे चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में चाईबासा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा समेत राज्य के कई जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे, जिससे दर्शकों को भी उच्च स्तरीय कराटे प्रतियोगिता देखने का अवसर मिलेगा.
आगे कहा कि इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, कराटे ड्रेस और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे झारखंड का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे.
यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि पलामू में कराटे खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अब तक जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था, लेकिन पहली बार अपने जिले में ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा. इससे स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और नए खिलाड़ियों को भी कराटे से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी.
समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता राज्य के बेहतरीन कराटे खिलाड़ियों के कौशल को करीब से देखने का सुनहरा अवसर होगी. पलामू में पहली बार आयोजित होने जा रही यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जिले को झारखंड के खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम साबित हो सकती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें