भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में बड़ा रेल हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, एक एक्सप्रेस...


Last Updated:

Train Accident: पलामू जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई. गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच एक कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई. हादसे में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

पलामू में बड़ा रेल हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 ट्रेनें होंगी प्रभावितZoom

रेल हादसा. (सांकेतिक तस्वीर)

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ. गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच ग्रासिम फैक्टरी के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की आशंका है. रेलवे की ओर से राहत और बहाली का काम शुरू किया जा रहा है. हादसा बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन रेलखंड पर हुआ है. मालगाड़ी के कई डिब्बों के बेपटरी होने के कारण रेलवे ट्रैक पर परिचालन प्रभावित हुआ है. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

एक एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित
मालगाड़ी हादसे का असर गढ़वा रोड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ सकता है. जानकारी के मुताबिक, दोपहर से शाम के बीच इस रूट पर कई ट्रेनें गुजरती हैं. इनमें धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, रांची-चोपान एक्सप्रेस, वाराणसी-बरकाकाना मेमू, गोमोह-चोपान पैसेंजर और डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर शामिल हैं.

इन ट्रेनों पर पड़ सकता है असर
11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस — करीब 13:20 बजे
53357 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर — करीब 13:30 बजे
18613/18631 रांची-चोपान एक्सप्रेस — करीब 14:07 बजे
63558 वाराणसी-बरकाकाना मेमू — करीब 14:30 बजे
53343 गोमोह-चोपान पैसेंजर — करीब 14:55 बजे
53358 डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर — करीब 17:15 बजे

इन ट्रेनों के परिचालन पर हादसे का असर पड़ सकता है. हालांकि, ट्रेनें रद्द होंगी, उनका रूट बदलेगा या उन्हें रोका जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी रेलवे की ओर से आना बाकी है.

रेलवे की टीम मौके पर
मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच रहे हैं. ट्रैक को खाली कराने और रेल परिचालन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। रेलवे की ओर से आधिकारिक अपडेट आने के बाद ट्रेनों के परिचालन की स्थिति साफ होगी.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top