भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:घर से बुलाकर ले गए थे...




पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। बुधवार सुबह उनका खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर खेत में बरामद हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो अज्ञात लोग राजमुनि पाठक के घर पहुंचे। उन्होंने पाठक को घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गए। घर से कुछ दूर आगे ले जाकर आरोपियों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल राजमुनि पाठक की पत्नी मौजूद थीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि पहचान वाले लोग राजमुनि को ले गए हैं और वे बातचीत के बाद लौट आएंगे। जब राजमुनि रात भर नहीं लौटे, तो बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने खेत में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राजमुनि पाठक का किसी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस इस जमीन विवाद के पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top