भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:एक साल पहले...




पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इटहे गांव निवासी 22 वर्षीय अखलाक आलम की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में ही रहता था अखलाक आलम की शादी करीब एक वर्ष पहले फरजाना खातून से हुई थी। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में ही रहता था, जो उसके पैतृक गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर है। मृतक के भाई सहज्जाद आलम और नौशाद आलम के अनुसार, गुरुवार रात उन्हें अखलाक आलम के ससुराल वालों ने कोई सूचना नहीं दी। रात करीब आठ बजे स्थानीय ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि अखलाक ने फांसी लगा ली है। ससुराल वालों ने घटना की सही जानकारी नहीं दी परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने घटना की सही जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि उसे किस अस्पताल में ले जाया गया। शहजाद और नौशाद आलम का कहना है कि अखलाक की हत्या कर उसके शव को ससुराल वालों ने कमरे में फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे। उन्होंने घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कमाई का काफी पैसा ससुराल पक्ष को दिया था भाई नौशाद ने बताया कि अखलाक सैट्रिंग का काम करता था और उसने अपनी कमाई का काफी पैसा ससुराल पक्ष को दिया था। पैसे वापस न मिलने को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने ससुर, सास, साला और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद सामने आया है, जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह भी बताया कि शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top