भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पहलगाम के ओवेरा नाले में फटा बादल, फ्लैश फ्लड के बाद आफत...



दक्षिण कश्मीर के पहलगाम स्थित ओवेरा नाले में शनिवार को बादल फटने के बाद अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. एसडीएम पहलगाम ने बताया कि एहतियात के तौर पर बटकूट रिसीविंग स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद कर दिए गए हैं. इसके चलते अवूरा, दहवातू, लद्दी और बटकूट इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. हालांकि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top