Last Updated:
इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को कोलकाता में होने जा रहा है. हाल ही में पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की है. इस बार योग दिवस की थीम स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग रखी गई है. इसकी घोषणा खजुराहो योग महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने की.
इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जाएगा.
International Yoga Day 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार आने के बाद अब यहां साल का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने ऐलान किया है कि इस बार 21 जून का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. इस बार की थीम होगी स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग.
21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल पूरे भारत और विश्व में मनाया जाता है लेकिन भारत में एक स्थान पर उसका भव्य और मेगा आयोजन होता है. इस बार योग दिवस 2026 का मुख्य आयोजन कोलकाता में होने जा रहा है. केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस साल योग दिवस की थीम स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग रखी गई है.
मंत्री जाधव ने यह घोषणा मध्य प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल खजुराहो समूह स्मारक में आयोजित योग महोत्सव 2026 के दौरान की. यहां हजारों लोगों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल में हिस्सा लेकर सामूहिक योग किया था.
कार्यक्रम में प्रतापराव जाधव ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है.
उन्होंने यह भी कहा कि खजुराहो अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की वजह से भविष्य में योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बन सकता है.इस मौके पर सरकार ने योग संगम पोर्टल और योग पार्क पोर्टल भी लॉन्च किए. साथ ही नया योग टी-शर्ट डिजाइन भी पेश किया गया. मंत्रालय के मुताबिक योग 365 अभियान के तहत 100 दिन की मुफ्त योग ट्रेनिंग में अब तक दो लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो संदेश में कहा कि योग और खजुराहो दोनों भारत की सांस्कृतिक पहचान के अहम प्रतीक हैं और नई पीढ़ी तेजी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रही है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया और कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक प्रदर्शन किया. आयुष मंत्रालय ने इसे योग के जरिए बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में बड़ा कदम बताया.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें