![]()
पाकुड़ पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला) स्थित उसके निजी घर पर की गई, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। एसपी अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया अपने घर में अवैध रूप से विदेशी शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। गठित टीम ने सुरेश पहाड़िया के घर पर छापा मारा और वहां से 36 बोतलें विदेशी शराब तथा किंगफिशर कंपनी की 46 बोतल बीयर बरामद की। सभी जब्त सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी थाना में कांड संख्या 180/2026, दिनांक 21.07.2026 को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Source link