भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में बंद घर से लाखों की चोरी:अज्ञात चोरों ने घटना को...




पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पुलिस लाइन के निकट एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका पता सोमवार दोपहर बाद चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। गोकुलपुर निवासी सुपर्णा प्रमाणिक के घर में चोरों ने मुख्य दरवाजे सहित कई दरवाजों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर से 1 लाख 20 हजार रुपए नकद, दो भरे हुए गैस सिलेंडर, लगभग 20 हजार रुपए मूल्य के पीतल, एल्युमीनियम और लोहे के बर्तन, तथा तीन भारी सोने के गहने चुरा लिए। चोरों ने घर का ऑटोमेटिक लॉक तोड़ा सुपर्णा प्रमाणिक ने बताया कि वह और उनके पति अभिजीत सरदार दो दिन पहले अपने पिता सपन प्रमाणिक के घर वैशाख माह के अनुष्ठान में शामिल होने गए थे। जब वे अपने घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और घर से नकदी, बर्तन व सोने के गहने गायब थे। चोरों ने घर का ऑटोमेटिक लॉक तोड़ा था। चोरी की जानकारी मिलते ही नगर थाने को सूचित किया गया। थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विकर्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने घर के सदस्यों से भी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर दो लोहे के सबल मिलने की बात कही है, जिन्हें चोर छोड़ गए थे। पुलिस फिंगरप्रिंट के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top