भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा:5 घंटे तक सड़क जाम, आपूर्ति...




पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कियारी गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने महेशपुर-मुक्त पाकुड़िया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे करीब चार से पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल थे। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। उमस भरी गर्मी में हाल बेहाल, बच्चों पर सबसे ज्यादा असर जिले भर में पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली से आमजन परेशान हैं। बड़कियारी गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लोड-सेटिंग और बिजली कटौती ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण रात में सोना मुश्किल हो गया है और दिन में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी। सड़क जाम कर जताया विरोध आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और बिजली बहाल होने तक जाम हटाने से इनकार कर दिया। प्रशासन और विभाग की पहल पर बनी बात सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता हुई। आखिरकार विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिसके बाद करीब 4 से 5 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगे भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे फिर आंदोलन करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top