भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाटन में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:छह माह पहले जुड़वा...




पलामू के पाटन इलाके में दीपावली की रात बाइक पेड़ से टकराने से 25 वर्षीय रॉबिन रजक की मौत हो गई। छह माह पहले ही वह जुड़वा बेटियों का पिता बना था।
हादसा रविवार शाम करीब 7:15 बजे पाटन थाना क्षेत्र के सगुना-बैरिया मुख्य मार्ग पर गहरपथरा गांव के पास हुआ। रॉबिन मेदिनीनगर से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रॉबिन गहरपथरा गांव के दीनानाथ बैठा का बेटा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top