भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पानी-बिजली संकट व हवाई सेवा को ले 11 को प्रदर्शन करेगी भाजपा...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो शहर में बढ़ते पानी-बिजली संकट, बोकारो से हवाई सेवा शुरू करने तथा अन्य स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 11 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय शुक्रवार को चास स्थित दीपांजलि पैलेस में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज ने की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। राज्य में पानी और बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे आम जनता त्रस्त है। भाजपा कार्यकर्ता इस जनाक्रोश को मुखर करने के लिए सिर पर घड़ा, डेकची और अन्य बर्तन लेकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय ने आरोप लगाया कि पूरे झारखंड में पेयजल संकट गहरा गया है। प्रदेश में लगभग 80 हजार चापाकल खराब हैं और 72 घंटे में उन्हें ठीक करने का सरकारी दावा पूरी तरह विफल साबित हुआ है। टोल फ्री नंबर भी बेअसर साबित हो रहा है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने राज्य सरकार पर जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा चास दक्षिणी के अध्यक्ष विक्की राय ने किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top