भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पानी में तैरती रंगीन मछलियां, चारों तरफ हरियाली, नारियल के पेड़…सुकून का...


Last Updated:

Bokaro Famous Jagannath Lake: बोकारो के सेक्टर 4 में जगन्नाथ सरोवर है जो आउटिंग या पिकनिक के लिए बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है. यहां की हरियाली, रंगीन मछलियां, आसपास बैठने के लिए बनी सीढ़ियां और शांत वातावरण लोगों को इतना भाता है कि यह हर उम्र के लोगों का पसंदीदा ठिकाना बन गया है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. बोकारो जिला स्टील इंडस्ट्री के अलावा खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है. इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ सरोवर, जहां शांति, सुकून और सुंदरता का अनोखा संगम देखने को मिलता है. जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित यह सरोवर अपनी मनमोहक छटा और शांत वातावरण के कारण हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा ठिकाना माना जाता है, क्योंकि इस सरोवर के चारों ओर फैली हरियाली, ऊंचे नारियल के पेड़ और पानी में तैरती रंग-बिरंगी मछलियां इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देती हैं.

साल 2003 में बना था
बता दें, जगन्नाथ सरोवर का उद्घाटन साल 2003 में हुआ था. तब से लेकर आज तक यह बोकारो के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है और यहां रोजाना सुबह और शाम के समय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. कोई मॉर्निंग वॉक के बाद यहां बैठकर प्रकृति का आनंद लेता है, तो कोई यहां बैठकर दिनभर की थकान दूर करता है. इसके अलावा, जगन्नाथ सरोवर के चारों ओर बैठने के लिए सीढ़ीनुमा व्यवस्था की गई है, जिससे लोग आराम से बैठकर इसके मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं.

खोरठा एल्बमों की शूटिंग के कारण भी है प्रसिद्ध
इसके अलावा, जगन्नाथ सरोवर में कई लोकप्रिय खोरठा वीडियो एल्बमों की शूटिंग हो चुकी है. विशेष रूप से चर्चित खोरठा गीत ‘ए मोर सोना मोना’ समेत कई वीडियो इस खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माए गए हैं, जिसके कारण यह जगह कलाकारों और युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय है. यहां आने वाले लोग अक्सर रंगीन मछलियों को दाना खिलाते नजर आते हैं. इसके अलावा, फोटोग्राफी, सेल्फी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी यह स्थान लोगों की पहली पसंद माना जाता है.

घूमने का परफेक्ट स्थान
वहीं, जगन्नाथ सरोवर घूमने आए पर्यटक शुभम ने बताया कि जगन्नाथ सरोवर जिले का सबसे शांत स्थल है और भीड़भाड़ से दूर लोग यहां शांति और सुकून के साथ पल बिता सकते हैं. गर्मियों की शाम में आउटिंग का प्लान कर रहे हैं तो यहां आ सकते हैं. परिवार के साथ आएं या दोस्तों के साथ, पिकनिक मनाने या मन बहलाने, यह जगह हर लिहाज से परफेक्ट है. छुट्टियों में यहां थोड़ी भीड़ बढ़ जाती है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top