भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

TCS ऑफिस के बाद अब दरगाह में धर्मांतरण का खेल, हिन्‍दू महिला...


Last Updated:

Religious Convesion in Dargah: TCS नासिक में जबरन धर्मांतरण का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि महाराष्‍ट्र के ही एक और इलाके से इसी तरह का मामला सामने आया है. इस मामले में पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी. छह आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार किया गया है.

TCS ऑफिस के बाद अब दरगाह में धर्मांतरण का खेल, हिन्‍दू महिला का सनसनीखेज आरोपZoom

नागपुर की एक दरगाह में धर्मांतरण का खेल चलने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Nagpur Dargah Religious Convesion: TCS नासिक में जबरन धर्मांतरण का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि महाराष्‍ट्र में धर्म परिवर्तन कराने की एक और घटना सामने आई है. प्रदेश के नागपुर में स्थित एक दरगाह में धर्मांतरण का खेल चलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि एक हिन्‍दू महिला को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा था. वह वहां से किसी तरह भागने में सफल हुईं और कोलकाता में इस बाबत जीरो एफआईआर दर्ज कराई. बाद में कोलकाता पुलिस ने इस मामले को नागपुर पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया. बताया जा रहा है कि एफआईआर में 6 को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कोलकाता की एक हिंदू महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कामठी तहसील स्थित मरियम अम्मा दरगाह से जुड़े छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि नागपुर जिले के पुरानी कामठी क्षेत्र स्थित मरियम अम्मा दरगाह में उनका जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया. महिला का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, छेड़छाड़ की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर

पीड़िता की शिकायत पर सबसे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दमदम पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी. चूंकि घटना नागपुर जिले के कन्हान पुलिस थाना क्षेत्र की थी, इसलिए मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया. इसके बाद कन्हान पुलिस ने औपचारिक रूप से केस दर्ज कर जांच शुरू की. नागपुर पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलते ही एक विशेष टीम कोलकाता भेजी गई थी. वहां पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए और उसके बाद कार्रवाई करते हुए 29 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताजी तनवीरुद्दीन कलीमुद्दीन (52), ताजीन मुस्ताफिजुद्दीन तनवीरुद्दीन (24) और तेजस आनंद खोब्रागड़े (24) के रूप में हुई है.

पीड़िता 3-4 साल से आ रही थी दरगाह

पुलिस जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता महिला पिछले तीन-चार वर्षों से हर साल मरियम अम्मा दरगाह के उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता से कन्हान आती रही थी. इसी वर्ष अप्रैल में उर्स कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. महिला ने आरोप लगाया है कि 18 और 19 अप्रैल के बीच उसे बंधक बनाकर रखा गया और धर्मांतरण के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई. किसी तरह वहां से निकलने के बाद वह कोलकाता पहुंची, जहां उसका इलाज कराया गया और बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

क्‍या बोले नागपुर SP?

नागपुर के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि जीरो एफआईआर प्राप्त होते ही कन्हान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम कोलकाता भेजी गई और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि महिला ने मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने के आरोप लगाए हैं. इसी आधार पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले में 6 आरोपी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुल छह आरोपी हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल हैं. जांच के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी पड़ताल की जा रही है. एसपी हर्ष पोद्दार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. यदि जांच के दौरान यह सामने आता है कि अन्य लोगों पर भी इसी प्रकार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था, तो उन मामलों की भी जांच की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऐसी घटना हुई हो तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क करे. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top