भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘पार्टी पहले, पद बाद में’, CM पद नहीं मिलने पर बोले रमेश...


होमताजा खबरदेश

‘पार्टी पहले, पद बाद में’, CM पद नहीं मिलने पर बोले रमेश चेन्निथला

Last Updated:

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने साफ कर दिया है कि उनके लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ज्यादा पार्टी का फैसला अहम है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नाम आने के बावजूद उन्होंने कहा कि मेरी खुशी या नाखुशी का सवाल नहीं है, पार्टी सबसे ऊपर है.

'पार्टी पहले, पद बाद में', CM पद नहीं मिलने पर बोले रमेश चेन्निथलाZoom

रमेश चेन्निथला

केरल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद नया समीकरण बनता दिख रहा है. कांग्रेस ने सतीशन को सीएम चुना तो अटकलें लगने लगीं क‍ि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला इस फैसले से नाराज हैं. लेकिन आज रमेश चेन्निथला खुद सामने आए. खुलकर कहा क‍ि उनके ल‍िए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ज्यादा पार्टी का फैसला महत्वपूर्ण है.

CNN-News18 से बातचीत में रमेश चेन्निथला ने कहा कि मुख्यमंत्री पद नहीं मिलने को लेकर उन्हें कोई नाराजगी नहीं है. उन्‍होंने कहा, यह मेरी खुशी या नाखुशी का सवाल नहीं है, पार्टी सबसे ऊपर है. उनके इस बयान को कांग्रेस के भीतर एकता बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब नेतृत्व को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं.

VD सतीशन बने मुख्यमंत्री, कैबिनेट भी घोषित

चुनाव के बाद पार्टी ने वीडी सतीशन को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी कैबिनेट की घोषणा कर दी, जिसमें रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ जैसे नेताओं को शामिल किया गया है. चेन्निथला को राज्य का महत्वपूर्ण गृह विभाग दिया गया है, जो कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा होता है.

पार्टी में संतुलन साधने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद को लेकर चेन्निथला और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपालके बीच भी दावेदारी की चर्चा थी. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने अंततः सतीशन के नाम पर मुहर लगाई. इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि हाईकमान ने संगठन के भीतर किसी भी असंतोष को रोकने के लिए कैबिनेट में चेन्निथला को अहम जिम्मेदारी दी है.

स्पेक्टैक्युलर विक्ट्री के बाद बड़ा संदेश

रमेश चेन्निथला ने कहा कि 102 सीटों के साथ यूडीएफ की जीत जनता के समर्थन का परिणाम है और यह एक स्पेक्टैक्युलर विक्ट्री है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ज्यादा सामूहिक निर्णय जरूरी होते हैं.

लंबे राजनीतिक अनुभव वाले नेता का नया रोल

केरल कांग्रेस में दशकों का अनुभव रखने वाले चेन्निथला इससे पहले ओमन चांडी सरकार में 2014 से 2016 तक गृह मंत्री रह चुके हैं. हालिया चुनाव में उन्होंने अलप्पुझा जिले की हरिपद सीट से 23,377 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. खास बात यह रही कि अलप्पुझा जैसे क्षेत्र में जहां यूडीएफ को कम सफलता मिली, वहां चेन्निथला अकेले मजबूत जीत दर्ज करने वाले नेताओं में रहे, जिससे उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक पकड़ और मजबूत मानी जा रही है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top