भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पालतू बिल्ली खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें एक्सपर्ट की...


X

बिल्ली

पालतू बिल्ली खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें एक्सपर्ट की ये जरूरी बातें

 

arw img

आजकल लोगों में पालतू बिल्ली पालने का शौक तेजी से बढ़ रहा है. खासकर देसी और विदेशी नस्ल की बिल्लियों की मांग बढ़ी है. ऐसे मेंलबिल्ली खरीदने से पहले जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. बिल्ली खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि घर में उसके रहने के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि परिवार के किसी सदस्य को बिल्ली के बालों से एलर्जी न हो. वहीं, बिल्लियों को खेलने और घूमने के लिए खुली जगह के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि कोई पर्शियन या अन्य विदेशी नस्ल की बिल्ली खरीद रहा है, तो उसके लिए ठंडा और आरामदायक माहौल होना जरूरी है. अधिक गर्मी विदेशी नस्ल की बिल्लियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. बिल्ली खरीदने से पहले उसके दांत, आंख, कान और शरीर की अच्छी तरह जांच कर लें. घर लाने के बाद बिल्ली को नए माहौल में ढलने के लिए समय दें. इसके लिए उन्होंने ‘3-3-3 नियम’ अपनाने की सलाह दी है. यानी पहले 3 दिन उसे नए माहौल को समझने दें, अगले 3 सप्ताह में परिवार से घुलने-मिलने का समय दें और पहले 3 महीने तक उसके साथ भरोसे का रिश्ता बनाने पर ध्यान दें.बिल्ली को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर वैक्सीनेशन और डी-वॉर्मिंग कराना जरूरी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top