लोहरदगा|लोहरदगा नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ के संजय गांधी पथ ठाकुर मोहल्ला की पीसीसी रोड को जेसीबी के द्वारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी शिकायत आम नागरिकों ने वार्ड पार्षद व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी से की है। वहीं मोहल्ले वासियों का कहना कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के द्वारा जेसीबी लगाकर सड़क को क्षतिग्रस्त किया गया है। आए दिन यह व्यक्ति सड़क निर्माण, बिजली पोल या कोई भी विकास कार्य में हमेशा विवाद करता है। वहीं लोगों ने नगर परिषद से ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
Source link