![]()
कुरडेग | कुरडेग प्रखंड में डोम समाज कल्याण संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अध्यक्षता दुखु नायक, गंगा राम जिला अध्यक्ष जशपुर, तिलक राम, लीलांबर नायक जिला संरक्षक सिमडेगा ने की। बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने पर बात हुई। शिक्षा के प्रसार पर चर्चा हुई। सामाजिक विकास पर चर्चा हुई। समाज के अधिकारों की रक्षा पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड कमेटी भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सुरजन नायक को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। सुनिल कुमार नायक को प्रखंड सचिव बनाया गया। मोहन राम नायक को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया। रातू नायक को प्रखंड महामंत्री बनाया गया। लीलांबर नायक को प्रखंड सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। सिमडेगा | जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने पाकरटांड़ प्रखंड के पुरनापानी में लगे नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों की समस्या सुनकर सभी को दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। विधायक भूषण बाड़ा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व बुनियादी सुविधाओं में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इसके बाद जोसिमा ने सरईटोली, ग्रोंडाबेड़ा आदि गांवों में एसआईआर कार्यों की जानकारी ली। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, भूषण राम, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिमडेगा | विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 अभियान के तहत भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाईक ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति देखी। बूथ कार्यकर्ताओं और संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। काम समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत मताधिकार है। जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे। एसआईआर-2026 में मैपिंग तेजी से चल रही है। सभी नागरिक अपने बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जरूर जांचें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सिर्फ अपना नाम नहीं देखें। परिवार, रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी और मोहल्ले के सभी पात्र लोगों का नाम भी सत्यापित कराएं। जिनका नाम छूटा है या त्रुटि है, उसे समय पर सुधारने और जुड़वाने में मदद करें। किस्को|प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं को लाठी के माध्यम से आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। साथ ही भूमि नमस्कार व सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आत्मरक्षा की बारीकियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे किसी भी आपात परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ साहदेव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान 21 मई से 27 मई तक गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर में छात्राओं ने भाग लिया था। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं से आत्मरक्षा के कौशल को अपने जीवन में उतारने और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया था। उसी प्रेरणा से विद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर आगे बढ़ाते हुए अन्य छात्राओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास होगा व वे जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक मजबूती से कर सकेंगी। भास्कर न्यूज | सिमडेगा झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पाकरटांड़ प्रखंड स्थित जीएसएलपीएस कार्यालय में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यालय कर्मियों व समुदाय प्रतिनिधियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। जेंडर सीआरपी प्रभा कीड़ों ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, परिवार-समाज को इसके दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशामुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडे ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार, समाज और आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जेएसएलपीएस के जरिए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को नशे के नुकसान बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विद्याधर महतो, एफटीसी रोशन केडुलना, कामेश्वर, सामुदायिक समन्वयक गुरुपद, जॉनसन, अनीता देवी, सुषमा केरकेट्टा, राजेंद्र मिंज, सफिरा एक्का, मैक्सिमा सहित कई कर्मी व समुदाय प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आज नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती है। जागरूकता अभियान और सामूहिक संकल्प ही इसका समाधान है। स्वयं सहायता समूहों व समुदाय आधारित संगठनों के सहयोग से इसे जनआंदोलन बनाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने और समाज के हर वर्ग को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।
Source link