भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस पर हमला पड़ा भारी, झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर हाफ एनकाउंटर, कुख्यात नफीस...


Last Updated:

Chaibasa News: 30 से अधिक चोरी और डकैती के मामलों में वांछित कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया. ओडिशा के क्योंझर जिले में चोरी का सामान बरामद कराने के दौरान उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और जंगल के रास्ते भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके घुटने में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस पर हमला पड़ा भारी, झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर  कुख्यात नफीस का हाफ एनकाउंटरZoom

30 से अधिक मामलों का आरोपी मोहम्मद नफीस पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चाईबासा. झारखंड के चाईबासा का रहने वाला और 30 से अधिक चोरी व डकैती के मामलों में वांछित कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस ओडिशा के क्योंझर जिले में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. पुलिस के अनुसार चोरी का सामान बरामद कराने के दौरान आरोपी ने जंगल में छिपाकर रखी देसी बंदूक से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मूल स्टोरी चोरी का सामान बरामद कराने जंगल पहुंची थी पुलिस

चाईबासा जिले के मझगांव थाना क्षेत्र का निवासी मोहम्मद नफीस लंबे समय से झारखंड और ओडिशा की सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय था. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ चोरी और डकैती के 30 से अधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि चोरी का सामान ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र स्थित पटला फॉरेस्ट में छिपाकर रखा गया है.

बरामदगी के दौरान पुलिस पर कर दी फायरिंग

पुलिस टीम सोमवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी को साथ लेकर पटला फॉरेस्ट पहुंची. पुलिस के अनुसार बरामदगी की कार्रवाई के दौरान मोहम्मद नफीस ने पहले से जंगल में छिपाकर रखी एक देसी बंदूक निकाल ली और पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुए हमले के बाद उसने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने की भी कोशिश की.

आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आरोपी की फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान चली गोली मोहम्मद नफीस के दाहिने घुटने में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा अपने कब्जे में ले लिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

घटनास्थल से देसी बंदूक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी बंदूक बरामद की है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किन-किन घटनाओं में किया गया. साथ ही चोरी के सामान की बरामदगी और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोपी

घायल मोहम्मद नफीस को तुरंत चंपुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे क्योंझर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल वह पुलिस निगरानी में इलाजरत है. बता दें कि झारखंड और ओडिशा की सीमा से लगे क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है.  फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top