भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पूर्व उप मुखिया हत्याकांड में पांच गिरफ्तार:जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईगांव निवासी और गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई (44) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के कारण सुपारी देकर यह हत्या कराई गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे एसडीपीओ ने बताया कि 1 जून की रात करीब 12:10 बजे संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने सुरेश सोय (20), कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा (31), गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा (22), बुधू बोदरा (27) और बिजू चौधरी (31) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था बहामन टुटी ने बताया कि मृतक संजय बोयपाई और आरोपी बिजू चौधरी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते बिजू चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलाया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल (पल्सर व स्प्लेंडर) और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top