भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेड़ बचाओ अभियान शुरू, एक माह में तीन लाख पेड़ों को राखी...




रक्षाबंधन पर इस बार प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया है। गुमला वन प्रमंडल की ओर से सदर प्रखंड के जोराग, आंजन और तरी गांवों में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार, गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी बेलाल अहमद और वन समिति के सैकड़ों ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पीसीसीएफ संजीव कुमार ने जोराग गांव में एक विशाल पेड़ पर राखी बांधा व राज्यव्यापी ‘पेड़ बचाओ’ अभियान का औपचारिक आगाज किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे एक महीने तक झारखंड के सभी 24 जिलों के चयनित गांवों में चलाया जाएगा। इस एक महीने के दौरान राज्यभर में कुल तीन लाख पेड़ों पर राखी बांधने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत रक्षाबंधन के दिन ही 700 गांवों में लगभग एक लाख पेड़ों पर राखी बांधकर कर दी गई है।​



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top