भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पॉट कलेजी पकोड़ा के लिए यहां हर शाम लगती है चटोरों की...


Last Updated:

Jamshedpur’s Famous Pot Kaleji Pakora: बारिश के मौसम में जमशेदपुर के सूरज भैया का पॉट कलेजी पकोड़ा चटोरों को बहुत पसंद आता है. हावड़ा ब्रिज के पास उनकी दुकान लगती है, जहां शाम होते ही ऐसी भीड़ उमड़ती है जैसे फ्ररी में कुछ बंट रहा हो. इसके साथ ही उनकी दुकान का लेग पीस फ्राई और चिकन पकौड़ा भी बहुत डिमांड में रहता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. बारिश का मौसम आते ही गर्मागर्म पकौड़ों की याद हर किसी के मन में ताजा हो जाती है. जमशेदपुर में भी कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां लोग बरसात का आनंद लेते हुए अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद चखने पहुंचते हैं. इन्हीं में से एक है हावड़ा ब्रिज के पास लगने वाली सूरज भैया की प्रसिद्ध पॉट कलेजी पकोड़ा की दुकान, जहां शाम होते ही खाने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है. खासकर शाम 5 बजे के बाद यहां का नजारा किसी छोटे फूड फेस्टिवल से कम नहीं दिखता.

कलेजी के पकौड़ों की जबरदस्त मांग
सूरज भैया की दुकान की सबसे बड़ी खासियत उनका पॉट कलेजी पकोड़ा है, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देता है. मसालों के खास मिश्रण और पारंपरिक तरीके से तैयार की गई कलेजी को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. बरसात के मौसम में गर्मागर्म कलेजी पकोड़ा खाने का मजा ग्राहकों को अलग ही अनुभव देता है.

शाम होते ही लगती है भीड़
केवल कलेजी पकोड़ा ही नहीं, यहां चिकन पकोड़ा और लेग पीस फ्राई भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. शाम होते-होते बड़ी संख्या में युवा, नौकरीपेशा लोग और परिवार यहां पहुंचते हैं. कई ग्राहक तो शहर के दूसरे इलाकों से सिर्फ इस स्वाद का आनंद लेने के लिए आते हैं. दुकान के सामने खड़े होकर गर्मागर्म पकोड़ा खाते लोगों की भीड़ इसकी लोकप्रियता को साफ बयां करती है.

पकौड़ों से कम नहीं है चटनी
इस स्वाद को और खास बनाती है यहां मिलने वाली धनिया, पुदीना और हरी मिर्च से तैयार की गई चटनी. बड़ी बाल्टी में तैयार की जाने वाली यह ताजी चटनी पकोड़ों के साथ परोसी जाती है. चटनी का तीखा और ताजा स्वाद पकोड़ों के जायके को दोगुना कर देता है. कई ग्राहक तो मजाक में कहते हैं कि पकोड़े जितने मशहूर हैं, उतनी ही मशहूर यहां की चटनी भी है.

बारिश में पसंदीदा फूड पॉइंट
पकोड़ा खाने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि बारिश के मौसम में गर्मागर्म पॉट कलेजी पकोड़ा से बेहतर शायद ही कोई विकल्प हो. ग्राहकों के अनुसार, बाहर हल्की बारिश और हाथ में गर्म पकोड़ा, यह संयोजन पूरे मौसम का आनंद बढ़ा देता है. कई लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ बारिश का सबसे पसंदीदा फूड स्पॉट बताते हैं.

अगर खाना है कुछ चटपटा
स्थानीय लोगों के बीच सूरज भैया की यह दुकान अब एक पहचान बन चुकी है. स्वाद, ताजगी और किफायती कीमत की वजह से यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. अगर आप भी बरसात के मौसम में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने की तलाश में हैं, तो हावड़ा ब्रिज के पास सूरज भैया का पॉट कलेजी पकोड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ठिकाना साबित हो सकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top