मझिआंव| थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अभियुक्त प्रिंस दुबे उर्फ गोलू दुबे उर्फ प्रियांश दुबे को मझिआंव पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पोस्को एक्ट के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि जब उस नाबालिग लड़की को युवक के द्वारा भगाकर ले गया और फिर वापस लाया तो स्वयं उस नाबालिग लड़की के दिए गए आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लड़की का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान दर्ज की पूरी प्रकिया की गई। गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया गया। जिसे सब इंस्पेक्टर संजय मुंडा के नेतृत्व में अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार कर लाया गया। केतार| थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिगढ़ गांव में कृषि पटवन को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी पुरुषोत्तम प्रसाद, पिता प्रेमनाथ प्रसाद ने केतार थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर जानलेवा हमला और मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, घर के समीप स्थित कुएं में मोटर चलाकर खेतों की पटवन की जा रही थी। कुएं के पास ही पटीदार अक्षयवर साह एवं रघुनाथ साह की जमीन है, जिसकी मेड़ (आरी) पर पुरुषोत्तम प्रसाद ने एक खंभा खड़ा कर विद्युत तार व मीटर लगाया था। आरोप है कि उक्त पटीदारों ने खंभे पर लगे तार और मीटर को उखाड़कर फेंक दिया। जब पुरुषोत्तम प्रसाद इस बाबत पूछताछ करने पहुंचे, तो विश्वनाथ साह, रघुनाथ साह, अक्षयवर साह, पिंटू कुमार गुप्ता, आनंद कुमार, मनोहर गुप्ता, नंदन कुमार गुप्ता, उषा देवी और सुनील साह ने उन पर हमला कर दिया। गढ़वा| डंडई थाना क्षेत्र डंडइ रविदास टोला निवासी स्वर्गीय कोदूराम का पुत्र देवनाथ राम मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देवनाथ राम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर डंडइ बाजार जा रहा था। इसी क्रम में अचानक उसके मोटरसाइकिल के सामने एक बकरी आ गया। उसे बचाने के दौरान इस मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Source link