![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने बोकारो को ”ग्रीन और क्लीन” बनाने के लिए महाअभियान का शंखनाद किया है। नमामि गंगे योजना के तहत आरसीसीएफ आर.टी. पांडियन, डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने सेक्टर-12 पुलिस लाइन, उकरीद होमगार्ड कैंप और जिला परिषद परिसर में खुद पौधरोपण कर इसकी शुरुआत की। डीसी ने कहा कि आगामी डेढ़ महीने के भीतर पूरे जिले में 10 से 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे। एसपी नाथू सिंह मीना ने घोषणा की कि जिले के सभी पुलिस थानों, कार्यालयों और केंद्रों में जमीन चिन्हित कर ली गई है। मानसून का फायदा उठाने के लिए अगले एक हफ्ते के भीतर इन सभी जगहों पर व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी कम से कम एक पौधा लगाने और उसे बचाने का संकल्प लेने को कहा। इस दौरान डीडीसी शताब्दी मजूमदार, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा सहित कई आला अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Source link