Last Updated:
Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी के बीच IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड के कई जिलों में तापमान 2-4 डिग्री घटने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताई गई है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौमस कैसा रहने वाला है.

झारखड में आईएमडी का अलर्ट
रांची: झारखंड में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम अब बदलाव की ओर है. IMD के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में आज अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रांची में आज अधिकतम तापमान 37-39°C और न्यूनतम तापमान 22-24°C के आसपास रहने की संभावना है. जमशेदपुर और धनबाद में अधिकतम 38-40°C तक पहुंच सकता है. जबकि पलामू, गढ़वा और दुमका जैसे जिलों में भी 36-39 डिग्री के बीच तापमान बना रह सकता है. आज सुबह से ही झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई.
झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
IMD ने आज पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज आंधी 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. खासकर रांची, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, कोडरमा, साहिबंगज, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और दक्षिणी जिलों में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है.
शहरों का तापमान AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 39/25 | 120 |
| हजारीबाग | 40/25 | 150 |
| जमशेदपुर | 41/28 | 130 |
| पलामू | 42/26 | 130 |
झारखंड की राजधानी रांची में दिनभर बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक शहरों में गर्मी का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगा, जहां पारा 39 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय दबाव प्रणाली के प्रभाव से यह बदलाव देखा जा रहा है. अगले 48 घंटों में भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
झारखंडवासी अप्रैल के अंतिम दिनों में गर्मी और अनियमित बारिश के दोहरे प्रभाव का सामना कर रहे हैं. हालांकि आज की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन आंधी-बिजली से सावधानी बरतना जरूरी है. मौसम विभाग की सलाह है कि हर घंटे अपडेट चेक करें और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें. आने वाले 1-2 मई को भी कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे गर्मी का प्रकोप और कम होगा. कुल मिलाकर आज का मौसम गर्मी के साथ-साथ बारिश-आंधी का मिश्रण लेकर आ रहा है, जो राहत के साथ सतर्कता भी मांग रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें