![]()
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने गुरुवार को एक विवादित वीडियो जारी किया। इसमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को धमकी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। मरांडी ने लिखा-झारखंड के इतिहास में बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है। इस वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने सीएम से पूछा है कि क्या राज्य का प्रशासनिक तंत्र माफिया के प्रभाव में काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि वीडियो में धनबाद के एसएसपी पर लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर है। गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बनाकर उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास, माइनिंग माफिया व अफसरों के बीच गठजोड़ की आशंका, भय व दबाव बनाने के लिए वर्दी व सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे आरोप एसएसपी पर लगाए गए हैं। यह गंभीर है। आप वर्दी में रंगदारी लेते हैं और मैं बिना वर्दी के लेता हूं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रिंस खान यह कहते हुए दिख रहा है- आप गरीब लोगों से इतना कोयला चोरी करवा रहे कि गरीब लोग धंस के मर जा रहे हैं। एक गाड़ी पर एक लाख रुपए तय कर दिया। सभी व्यापारियों का जीना हराम कर रखा है। अपने बारे में तो बोलते नहीं कि आप भी रंगदारी लेते हैं। आप वर्दी पहनकर रंगदारी लेते हैं और हम बिना वर्दी पहने। हमने जिसको मारना चाहा, उसे बचा लिया क्या। अब आपकी वजह से बाजार समिति के एक व्यापारी को मारेंगे। तीन एके-47 व 1000 गोलियां धनबाद पहुंचा दिए हैं। लुच्चा-टुच्चा बोलना छोड़ दें, वरना हम बोलेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी। दिल्ली में जो रखे हैं न, सारा पोल खोल देंगे लोगों के सामने। प्रूफ के साथ। आप व्यापारियों को डराते हैं कि प्रिंस खान का जितना पैसा दिया, हमें भी दो, नहीं तो टेरर फंडिंग में डाल देंगे। आतंकवादी बना देंगे। क्या बोलते हैं-मैं पाकिस्तान में…मुस्लिम हैं तो क्या पाकिस्तान चले जाएंगे। मुस्लिम हैं तो क्या आतंकवादी बना देंगे। आप कौन हैं-सीआईडी या सीबीआई। प्रूफ कीजिए कि हम आतंकवादी हैं और पाकिस्तान में हैं। आपके कारण हम नहीं भागे हैं। अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए हटे हैं। वीडियो में प्रिंस ने कहा पूर्व सीएम बाबूलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा-यह वीडियो कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न, सीएम उच्चस्तरीय जांच कराएं इस मामले में एसएसपी प्रभात कुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
Source link