भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्री-वेडिंग शूट को यादगार बनाना है तो आइए जमशेदपुर के जयंती सरोवर, रुकेगा...


Last Updated:

Jamshedpur Best Place For Photo Shoot: जमशेदपुर का जयंती सरोवर प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और झील कपल्स को खूब आकर्षित कर रहे हैं. सुबह और शाम के समय यहां की खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है. कोई शादी की खरीदारी में जुटा है तो कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां कर रहा है. आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने का भी काफी चलन है. ऐसे में कपल्स ऐसी खूबसूरत लोकेशन की तलाश करते हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ शांति और सुकून भी हो. अगर आप भी अपनी शादी से पहले खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो बनवाना चाहते हैं तो जमशेदपुर का जयंती सरोवर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

फोटोशूट को मिलता है अलग अंदाज
जयंती सरोवर की सबसे बड़ी खासियत यहां का प्राकृतिक वातावरण है. चारों तरफ फैली हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़, खूबसूरत झील, फव्वारे और शांत माहौल इस जगह को फोटोशूट के लिए खास बनाते हैं. यहां आपको एक ही जगह पर कई तरह की लोकेशन मिल जाती हैं. कहीं झील के किनारे खड़े होकर रोमांटिक तस्वीरें ली जा सकती हैं तो कहीं पेड़ों के बीच प्राकृतिक बैकग्राउंड में शानदार फोटो क्लिक कराई जा सकती हैं. इसके अलावा यहां के फव्वारे और खुले मैदान भी फोटोशूट को अलग अंदाज देते हैं.

नहीं जाना पड़ता दूर की लोकेशन पर
प्री-वेडिंग शूट के लिए पहुंचने वाली मनीषा और रिया बताती हैं कि जयंती सरोवर में फोटोशूट के लिए कई खूबसूरत लोकेशन मौजूद हैं. यहां हर एक कोने का अपना अलग अंदाज है. कभी झील के किनारे तो कभी पेड़ों और हरियाली के बीच तस्वीरें लेने का मौका मिलता है. यही वजह है कि यहां फोटोशूट कराने का अनुभव काफी अच्छा रहता है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगी और दूर की लोकेशन पर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

सुबह और शाम बढ़ जाती है खूबसूरती
उन्होंने बताया कि अब सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. मौसम में हर एक-दो घंटे में बदलाव देखने को मिलता है. कभी हल्की धूप तो कभी बादलों की छांव तस्वीरों को एक नया लुक देती है. सुबह और शाम के समय यहां का वातावरण काफी सुहावना रहता है, जिससे फोटो और वीडियो में प्राकृतिक खूबसूरती साफ नजर आती है.

शानदार लोकेशन है
अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए प्री-वेडिंग शूट की योजना बना रहे हैं तो जयंती सरोवर जरूर पहुंच सकते हैं. यहां प्रकृति, पानी, हरियाली और खूबसूरत नजारों का ऐसा संगम मिलता है, जो आपकी तस्वीरों को खास बना सकता है. यही वजह है कि जयंती सरोवर सिर्फ घूमने की जगह ही नहीं, बल्कि यादगार पलों को कैमरे में कैद करने के लिए भी एक शानदार लोकेशन है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top