भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘वह रोने लगा’ चाचा संजय गांधी को कही ऐसी बात, प्रियंका गांधी...


होमताजा खबरदेश

‘वह रोने लगा’ प्रियंका गांधी किस बात पर हो गईं आगबबूला, लड़के को जड़ा चांटा

Last Updated:

प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान स्कूल के दिनों का यह किस्सा सुनाया. इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आपातकाल के बाद स्कूल में अपने शुरुआती दिनों की यादें भी शेयर कीं.

'वह रोने लगा' प्रियंका गांधी किस बात पर हो गईं आगबबूला, लड़के को जड़ा चांटाZoom

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं. उन्होंने खुद बताया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया था. प्रियंका गांधी ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को चोर कहा था, जिससे प्रियंका को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस लड़के को थप्पड़ जड़ दिया था.

प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान यह किस्सा साझा किया. इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया.

टीचर से खूब पड़ी डांट

इस वीडियो में प्रियंका कहती हैं, ‘आपातकाल के बाद जब दादी चुनाव हार गईं, तो हम दूसरे घर में रहने चले गए. मुझे याद है कि उस समय काफी तनाव था.’ उन्होंने बताया कि स्कूल में एक लड़का उनके पास आया और कहा, ‘तुम्हारा चाचा (संजय गांधी) जेल में है, तुम्हारा चाचा चोर है.’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैंने उसे थप्पड़ मार दिया. वह रोने लगा और टीचर के पास चला गया. इसके बाद मुझे डांट पड़ी.’

प्रियंका नियमों पर चलती, राहुल करते दूसरों को परेशान

इस बातचीत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आपातकाल के बाद स्कूल में अपने शुरुआती दिनों की यादें भी शेयर कीं. राहुल गांधी ने कहा कि स्कूल में वह और उनकी बहन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे. उन्होंने प्रियंका को नियमों का पालन करने वाली और विनम्र बताया, जबकि खुद को विद्रोही स्वभाव का बताया, जो सवाल पूछता था और दूसरों को परेशान करता था.

इस पर प्रियंका ने कहा कि वह व्यवस्था के अनुकूल थीं, जबकि राहुल ऐसे नहीं थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि संसद में भी आज दोनों के बीच वही अंतर दिखाई देता है, जो स्कूल के दिनों में था.

‘इमरजेंसी के बाद स्कूल में कोई बगल में नहीं बैठता था’

राहुल गांधी ने भी उस दौर की याद साझा करते हुए कहा कि आपातकाल के बाद स्कूल लौटने पर कोई भी उनके बगल में नहीं बैठता था. उन्होंने बताया कि अपने सातवें जन्मदिन पर उनके दोस्तों में से केवल एक ही उनसे मिलने आया था, जो आज भी उनका दोस्त है.

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के कुछ दिन बाद सामने आए इस वीडियो में तीनों गांधी परिवार के सदस्य अपने जीवन के सुखद और मुश्किल पलों को याद करते नजर आ रहे हैं.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top