भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप:चांदपुर नर्सिंग होम में...




पाकुड़-धुलियान मुख्य सड़क पर चांदपुर नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाकुड़ प्रखंड के इलामी गांव की नर्गिस खातून का इलाज पहले सदर अस्पताल में चल रहा था। वहां से रेफर होने के बाद परिजनों ने उन्हें 21 नवंबर को चांदपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजन नुरूल होदा ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में प्रसव के लिए ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, जबकि चांदपुर नर्सिंग होम में सामान्य प्रसव कराने की बात कही गई। रात में नर्गिस की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर को बुलाने पर कहा गया कि वे सुबह 10 बजे आएंगे और उसके बाद इलाज होगा। परिजनों का आरोप है कि बाद में डॉक्टर को बुलाने पर 70 हजार रुपए मांगे गए। उन्होंने आर्थिक असमर्थता जताई, लेकिन रात में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। सुबह डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नर्सिंग होम संचालक जैकुल शेख ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मरीज को सदर अस्पताल से रेफर किया गया था और परिजनों ने सामान्य प्रसव कराने की बात कही थी। उनके मुताबिक, बच्चे की मौत गर्भ में ही हो चुकी थी। बाद में ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने के सहायक अवर निरीक्षक साधन कर्मकार नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने बताया कि नवजात की मौत की सूचना पर पुलिस वहां गई थी और मामले की जांच कर रही है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने कहा कि उन्हें नवजात की मौत की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही। जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top