भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीरंदाज सुकर्मणी को मिला नया आर्टिफिशियल पैर, हादसे ने छीन लिया था...


Last Updated:

शारीरिक दिव्यांगता का दर्द वही समझ सकता है जो अपने अंगों का आम लोगों की तरह इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. हालांकि, एक से बढ़कर एक ऐसे दिव्यांग हैं जिन्होंने अपनी दिव्यांगत को अपने इरादों पर भारी नहीं पड़ने दिया. ऐसी ही हैं खूंटी की दिव्यांग तीरंदाज सुकर्मणी टूटी. सुकर्मणी केरल के कोच्चि में होने वाले पैरा नेशनल गेम्स में शामिल होने की तैयारी में हैं.

रांची: तीरंदाज सुकर्मणी को मिला नया आर्टिफिशियल पैर, हादसे में चला गया पैरZoom

संजय कुमार सिन्हा/रांची: झारखंड के खूंटी के कालामाटी स्थित पीएमश्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा और तीरंदाज सुकर्मणी टूटी का आर्टिफिशियल नया पैर बन गया है. खूंटी डीसी के निर्देश पर सीआरसी (CRC) नामकुम में उसका आर्टिफिशियल पैर लगाया गया है. कुछ दिनों पहले तीरंदाज सुकर्मणी टूटी का आर्टिफिशियल पैर टूट गया था. इससे उन्हें चलने में काफी तकलीफ हो रही थी. न्यूज़ 18 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. न्यूज़ 18 से बातचीत में इस तीरंदाज ने बताया था कि उसके पिता खूंटी में ही दिहाड़ी मजदूर हैं. जबकि बड़ा भाई मुंबई रोजगार के लिए पलायन कर चुका है. उसका दूसरा बड़ा भाई खूंटी में ही फास्ट फूड की दुकान पर दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता है.

यहां जानना जरूरी है कि सुकर्मणी टूटी को 15 दिसंबर से केरल के कोच्चि में होने वाले पैरा नेशनल गेम में शामिल होने जाना है. ऐसे में नया आर्टिफिशियल पैर लग जाने के बाद उसका हर कदम और सफर आसान हो गया है. दरअसल यह पूरी कहानी है खूंटी के 13 साल की एक दिव्यांग ट्राइबल तीरंदाज की जिसने महज तीन साल में अपना एक पैर गंवाने के बावजूद ओलंपियन तीरंदाज बनने का सपना देखा है. यहां तक कि गरीबी भी इस नन्ही तीरंदाज का हौसला नहीं तोड़़ पाई है. खूंटी जिले के कालामाटी स्थित पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा सुकर्मणी टूटी का लक्ष्य एक ओलंपियन तीरंदाज बनना है.

ट्राइबल तीरंदाज सुकर्मणी ने बताया कि महज तीन साल की उम्र में एक हादसे की वजह से सुकर्मणी को अपना एक पैर गंवाना पड़ा. 11 साल की उम्र में उसे एक आर्टिफिशियल पैर लगाया गया लेकिन कुछ महीने पहले वह आर्टिफिशियल पैर भी निचले हिस्से में टूट गया था. ऐसे में स्कूल प्रबंधन की ओर से मरम्मत के लिहाज से उसे चिपका दिया गया था. इससे सुकर्मणी को बहुत संभल-संभल कर चलना पड़ रहा था. दिव्यांग तीरंदाज सुकर्मणी को 15 दिसंबर को पैरा नेशनल गेम्स में शामिल होने के लिए केरल के कोच्चि रवाना होना है.

ट्राइबल तीरंदाज सुकर्मणी टूटी के सामने फिलहाल आर्चरी के लिए प्रैक्टिस की भी समस्या है. स्कूल में उसके प्रैक्टिस के लिए आर्चरी का कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है. उसे प्रैक्टिस के लिए अपने कोच आशीष कुमार और दानिश अंसारी पर निर्भर रहना पड़ता है. इन दोनों कोच के स्कूल आने पर ही सुकर्मणी को तीर धनुष यानि आर्चरी का संसाधन उपलब्ध हो पाता है.

सुकर्मणी ने बताया कि उसका सपना ओलंपियन दीपिका कुमारी जैसा तीरंदाज बनना है. इसके लिए उसे संसाधन की जरूरत है. सुकर्मणी के माता-पिता खूंटी के मरंगहदा पंचायत के जोरदाग गांव के रहने वाले हैं जहां वह खेतीबाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. अब सुकर्मणी अपनी शारीरिक चुनौतियों के बीच एक तीरंदाज के रूप में अपने सुनहरे सपने को पूरा करना चाहती हैं. अब देखना यह है कि उसके इस सपने में सरकार की यह व्यवस्था किस तरह और कितने दूर तक साथ देती है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top