![]()
बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में मंगलवार सुबह एक नाबालिग लड़की 165 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वो ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लड़की ने मांग की थी कि उसके प्रेमी को जेल से रिहा किया जाए। उसने बताया कि उसका रांची निवासी एक युवक से प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहती है। प्रेमी को रिहा करने की मांग
लड़की का आरोप है कि पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। उसने धमकी दी कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। स्थानीय लोगों ने लड़की को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। इधर, सूचना मिलने पर गोमिया और ललपनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ललपनिया थाना प्रभारी ने भी लड़की से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया, पर लड़की टावर पर ही बैठी हुई है। लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन टावर के चारों ओर सुरक्षा जाल बिछाया और लड़की को सुरक्षित नीचे उताराने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों ने ललपनिया थाना में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को रांची से बरामद किया था। इसी मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया था।
Source link