भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में सुस्ती पर बिफरे नगर आयुक्त 14 जुलाई से...




भास्कर न्यूज|गिरिडीह नगर निगम के राजस्व संग्रह में लापरवाही और प्रॉपर्टी टैक्स की सुस्त वसूली पर नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त ने अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों और कर्मियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने राजस्व संग्रह को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 14 जुलाई से शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जाएं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि 14 जुलाई से शुरू हो रहे इन विशेष शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को सहूलियत देना है। इसका उद्देश्य निगम के खजाने को भरना भी है। इन कैंपों में लोगों को होल्डिंग टैक्स, पानी का शुल्क, ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी तमाम सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। इससे नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे आसानी से अपने कर और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। नगर आयुक्त ने बकायेदारों से नियमित संपर्क करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वसूली अभियान की रिपोर्ट रोजाना टेबल पर रखने का अल्टीमेटम भी दिया है। प्रक्रिया होगी आसान, नया ट्रेड लाइसेंस और रिन्यूअल अब समय पर होगा पूरा बैठक के दौरान शहर के व्यवसायियों को राहत देने के लिए ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्यूअल) और नए लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और समयबद्ध (टाइम-बाउंड) बनाने पर विशेष बल दिया, ताकि व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे बिना झंझट के अपना व्यापारिक लाइसेंस ले सकें। बुनियादी सुविधाओं के लिए राजस्व जरूरी,अधिकारी प्रचार-प्रसार करें दो टूक कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाओं (सड़क, बिजली, सफाई) और जनहित के विकास कार्यों को गति देने के लिए राजस्व का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। विजय सिंह बीरूआ,नगर आयुक्त



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top