![]()
जेएससीए स्टेडियम में 24 जून को जेपीएल फाइनल के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना के 15 दिन बाद दर्ज केस में कहा गया है कि लोगों ने जबरन मुख्य प्रवेश द्वार और बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करेगी। पुलिस के अनुसार फाइनल मुकाबले के लिए बड़ी संख्या में फ्री पास जारी किए गए थे। इसके अलावा आम दर्शकों के लिए भी प्रवेश निशुल्क था। इससे स्टेडियम की क्षमता से अधिक लोग पहुंच गए और प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा जांच के बाद दर्शकों को अंदर भेजा जा रहा था, लेकिन क्षमता पूरी होने पर मुख्य गेट बंद करना पड़ा। इसके बाद बाहर मौजूद कुछ लोगों ने अंदर घुसने का प्रयास किया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। फुटेज से उपद्रवियों की पहचान होगी: एसपी
घटनाक्रम की तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। -पारस राणा, सिटी एसपी
Source link