भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फिरोजाबादः नगर निगम नालों के निर्माण में घटिया सामग्री का कर रहा...


Last Updated:

फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा लालऊ रोड़ पर बनाए जा रहे नाले को लोकल 18 टीम ने मौके पर देखा. इस दौरान कई ऐसी चीजों को देखा गया जिससे निगम के मिलावट के खेल की पोल खुल गई. वार्ड नं- 35 लालऊ पानी की टंकी से लेकर मां संतोषी ट्रेडर्स तक जल की निकासी को लेकर आरसीसी नाला निर्माण कार्य़ कराया जा रहा है. इस नाले के निर्माण के लिए निगम द्वारा लाखों रुपए का बजट दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फिरोजाबादः यूपी के फिरोजाबाद शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए निगम द्वारा बड़े बेड़े दावे किए जाते हैं. हर वार्ड की गलियों से लेकर नालों के निर्माण तक के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. लेकिन बारिश होते ही नाले और नालियों की पोल खुल जाती है. निगम द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामिग्री का खेल चल रहा है. सही तरीके से निर्माण कार्य न होने पर नई बनाई गई नालियां टूटकर गिर जाती हैं. लेकिन इन सभी मामलों को लेकर शहर की मेयर चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं निगम द्वारा निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं. जिससे निगम को करोड़ो रुपए का चूना लगाया जा रहा है.

वार्ड न. 35 में आरसीसी नाला निर्माण हो रहा

फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा लालऊ रोड़ पर बनाए जा रहे नाले को लोकल 18 टीम ने मौके पर देखा. इस दौरान कई ऐसी चीजों को देखा गया जिससे निगम के मिलावट के खेल की पोल खुल गई. वार्ड नं- 35 लालऊ पानी की टंकी से लेकर मां संतोषी ट्रेडर्स तक जल की निकासी को लेकर आरसीसी नाला निर्माण कार्य़ कराया जा रहा है. इस नाले के निर्माण के लिए निगम द्वारा लाखों रुपए का बजट दिया गया है. लेकिन नाले के निर्माण कार्य को मौके पर देखा तो घटिया सामग्री का मामला सामने आया. नाले के पास पड़ी गिट्टी में नीचे मिट्टी को मिलाया गया और उसी को मजदूर भर मसाला बना रहे हैं. जिससे आरसीसी के नाले का निर्माण कार्य चल रहा है.

इसको जब नजदीक से देखा और गिट्टी में मिलावट देखी तो साफ नजर आया कि इसमें मिट्टी को नीचे दबाकर इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं पास खड़े ठेकेदार बंटी से बातचीत की तो उन्होने कहा कि मिट्टी की कोई मिलावट नहीं है थोड़ी बहुत मिट्टी हो सकती है. सवाल पूछने के बाद इस गिट्टी का इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया. लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में निगम के विकास की पोल खुल गई.

मिट्टी की मिलावट से नाले का हो रहा निर्माण

निगम द्वारा वार्डों में हो रहे विकास कार्यों में घटिया सामिग्री का इस्तेमाल हो रहा है. कोटला रोड़ स्थित श्रीराम कॉलोनी में बनाई गई नाली थोड़ी देर की बारिश में टूटकर गिर गई. इसी तरह शहर के कई इलाकों से नालों और नालियों के निर्माण में घटिया सामिग्री का इस्तेमाल हो रहा है जिससे वह टूटकर गिर रही है. इसी तरह लालऊ रोड़ पर बनाए जा रहे इस नाले की हालत है. इसके लिए निगम द्वारा 66 लाख 89 हजार 445 रुपए खर्च किए जा रहे हैं. मिट्टी की मिलावट के साथ नाले का निर्माण हो रहा है जो ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकेगा. इसको लेकर मेयर कामिनी राठौर से बातचीत की तो उन्होने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top