Last Updated:
रांची में युवा शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री कोर्सेज में करियर बना सकते हैं. रांची यूनिवर्सिटी, गोसनर कॉलेज, संत ज़ेवियर कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और बीआईटी कॉलेज में ये कोर्स उपलब्ध हैं.
.रांची में युवा शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्म कोर्सेज में करियर बना सकते हैं. इन कोर्सेज से बॉलीवुड, क्षेत्रीय सिनेमा और सरकारी डॉक्यूमेंट सीरीज बनाने जैसे क्षेत्रों में अवसर मिलते हैं. शॉर्ट फिल्म कोर्स और डॉक्यूमेंट्री फिल्म कोर्सेज भी युवा कर सकते हैं. रांची के एजुकेशन एक्सपर्ट दिलीप बताते हैं कि इसमें कई संभावनाएं हैं, एक तो बॉलीवुड, रिजिनल सिनेमा में भी व दूसरी ओर सरकार को भी डॉक्यूमेंट सीरीज बनाने के लिए इस तरह के टैलेंट की जरूरत पड़ती है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही रास्ते खुले हुए हैं.
रांची यूनिवर्सिटी के कॉलेज से आप भी आराम से यह कोर्स 1 साल का कर सकते हैं. जिसकी फीस 6 महीने का मात्र ₹10,000 रुपये है. इसके अलावा आप रांची के गोसनर कॉलेज और रांची के संत ज़ेवियर कॉलेज से भी यह कोर्स कर सकते हैं. संत ज़ेवियर कॉलेज में आपको मास कम्युनिकेशन करना होगा. आप 2 साल के मास्टर डिग्री भी यहां से ले कर सकते हैं.
अगर आप रांची के संत ज़ेवियर कॉलेज से पढ़ना चाहते हैं तो किसी भी क्षेत्र में आपके पास बैचलर डिग्री होना जरूरी होगा. इसके बाद आप मास्टर कर सकते हैं. यहां पर आपको डॉक्यूमेंट्री बनाना सिखाया जाता है. इतना ही नहीं शॉर्ट फिल्म कोर्सेज की स्पेशल क्लासेज होती है. हालांकि, यहां की फीस थोड़ी अधिक है. यहां पर आपको सालाना लाख रुपए देने होंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आप आ जाइए रांची के मारवाड़ी कॉलेज में. यहां भी आप मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर सकते हैं. जिसमें शॉर्ट फिल्म कोर्सेज का सिलेबस भी शामिल होता है. यहां के प्रोफेसर राजीव बताते हैं कि यहां पर फीस बाकी कॉलेज के मुकाबले काफी कम है, साल में ₹30,000 तक फीस है. जो बच्चे अफोर्ड कर सकते हैं. यहां पर प्रैक्टिकल पर काफी अधिक जोर दिया जाता है.
इसके अलावा थ्योरी पर भी खासतौर पर डॉक्यूमेंट बनाना सिखाया जाता है. यह डॉक्यूमेंट्री आपकी पोर्टफोलियो में ऐड हो जाता है. मतलब कि अगर आप कहीं जाते हैं तो आप यह चीज दिखा सकते हैं कि हमने यह बनाया है. सरकार भी जब इस तरह के टैलेंट को खोजती है तो आपके पास बना है इस तरह के दो-तीन फिल्म होंगे. जिससे आपको काफी वजन मिलेगा.
इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के बीआईटी कॉलेज में भी. जहां पर एनीमेशन 3D कोर्सेज होते हैं. अगर आप शॉर्ट फिल्म कोर्सेज में एनिमेशन और 3D या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी चीजों का इस्तेमाल करके फिल्म बनाने की सोच रहे हैं, तो फिर यह कोर्स आपके लिए सबसे बेस्ट है. आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर को देखते हुए यह कोर्स डिजाइन किया गया है. यहां पर फीस लगभग 5 से 6 लाख रुपए तीन सालों का है.
यहां की खासियत ये होती है कि यहां से आपको प्लेसमेंट बहुत ही दमदार मिलेगा. यहां के पीआरओ मुकुल बताते हैं कि यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे प्राइम फोकस, कॉसमॉस, टीवी सीरीज ऐसी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती है. ऐसे में कोर्स के साथ आपके लिए बड़े-बड़े कंपनी के दरवाजे खुल जाते हैं. अगर आपके हाथ में स्किल है तो फिर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यहां से बच्चे पढ़कर सीधा मुंबई जाते हैं.