भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फैशन की दुनिया में बनाना है नाम… जमशेदपुर के ये संस्थान दे...


Last Updated:

Jamshedpur Top Fashion Designing Institute: जमशेदपुर में फैशन डिजाइनिंग करियर के लिए Glam Institute of Fashion Designing और PAHAL JAMSHEDPUR जैसे संस्थान प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और NIFT NID तैयारी दे रहे हैं. यहां एडमिशन लेकर आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं.

आज के दौर में सफलता केवल डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं रह गई है. कई ऐसे छात्र होते हैं, जिनकी रुचि पारंपरिक पढ़ाई में कम होती है, लेकिन उनकी रचनात्मक सोच, कला, डिजाइन और नए प्रयोग करने की क्षमता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. ऐसे युवाओं के लिए फैशन डिजाइनिंग एक बेहतरीन करियर विकल्प बनकर उभरा है. यह ऐसा क्षेत्र है. जहां अच्छे अंक से ज्यादा महत्व आपकी कल्पनाशक्ति, डिजाइनिंग स्किल और नए ट्रेंड को समझने की क्षमता का होता है. फैशन इंडस्ट्री में आज डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, फैशन कंसल्टेंट, मॉडल कोऑर्डिनेटर और ब्रांड मैनेजर जैसे कई आकर्षक अवसर मौजूद हैं.

जमशेदपुर में भी अब फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के लिए अच्छे संस्थान उपलब्ध हैं. इनमें सबसे चर्चित नाम Glam Institute of Fashion Designing का है, जो सकची स्थित एक प्रमुख फैशन डिजाइनिंग संस्थान है. यहां फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, मॉडलिंग, बुटीक मैनेजमेंट और अन्य रचनात्मक कोर्स संचालित किए जाते हैं. संस्थान छात्रों को केवल थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, डिजाइन प्रोजेक्ट, वर्कशॉप और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी प्रदान करता है, जिससे वे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार हो सके.

फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई में छात्रों को कपड़ों की डिजाइनिंग, फैब्रिक की जानकारी, कलर कॉम्बिनेशन, फैशन इलस्ट्रेशन, पैटर्न मेकिंग और ट्रेंड फोरकास्टिंग जैसी महत्वपूर्ण चीजें सिखाई जाती हैं. इसके साथ ही उन्हें अपनी खुद की डिजाइन तैयार करने और उसे बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी समझाई जाती है. यही कारण है कि यह कोर्स केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि खुद का बुटीक, फैशन ब्रांड या डिजाइन स्टूडियो शुरू करने का अवसर भी देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जो छात्र राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों जैसे NIFT या NID में प्रवेश लेना चाहते हैं. उनके लिए जमशेदपुर में PAHAL JAMSHEDPUR – NID NIFT NATA B.ARCH UCEED Coaching जैसी संस्थाएं भी मार्गदर्शन प्रदान करती हैं. यहां छात्रों को डिजाइन एप्टीट्यूड, स्केचिंग और क्रिएटिव टेस्ट की तैयारी कराई जाती है, जिससे वे देश के प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों में प्रवेश पाने का सपना पूरा कर सके.

फैशन इंडस्ट्री आज केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अरबों रुपये का बड़ा व्यवसाय बन चुका है. बड़े-बड़े ब्रांड, ई-कॉमर्स कंपनियां, फिल्म इंडस्ट्री, विज्ञापन जगत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार प्रशिक्षित फैशन प्रोफेशनल्स की मांग कर रहे हैं. ऐसे में यह क्षेत्र युवाओं को रोजगार, पहचान और आर्थिक सफलता तीनों प्रदान कर सकता है.

यदि आपको ड्राइंग, रंगों, कपड़ों और नए डिजाइन बनाने में रुचि है तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. जरूरी नहीं कि हर छात्र किताबों में अव्वल हो, लेकिन अपनी प्रतिभा को सही दिशा देकर वह एक सफल फैशन डिजाइनर जरूर बन सकता है. जमशेदपुर के ये संस्थान ऐसे ही सपनों को हकीकत में बदलने का काम कर रहे हैं और शहर के युवाओं को ग्लैमर वर्ल्ड में नई पहचान दिलाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top