भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंपर रिटर्न के नाम पर जनता से किया खेल, ED ने 3...


होमताजा खबरदेश

रिटर्न के नाम पर किया था खेल, ED ने नीलामी कर 3 करोड़ में बेचा आरोपी का प्‍लेन

Last Updated:

बंपर रिटर्न का लालच देकर 792 करोड़ रुपये की ठगी करने वाली कंपनी पर ईडी ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने पहली बार जब्त किए गए हॉकर 800A प्‍लेन की नीलामी कर 3 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह प्‍लेन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त किया गया था. ईडी का कहना है कि विशेष अदालत की मंजूरी के बाद यह रकम पीड़ित निवेशकों को लौटाई जाएगी.

रिटर्न के नाम पर किया था खेल, ED ने नीलामी कर 3 करोड़ में बेचा आरोपी का प्‍लेनZoom

निवेशकों का रुपया वापस करने के लिए ईडी ने 14 करोड़ रुपए का प्‍लेन 3 करोड़ रुपए में नीलाम कर दिया है.

ED Plane Auction: बंपर रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में फंसी कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने पहली बार अपने कब्जे में लिए गए एक प्‍लेन की नीलामी कर इतिहास रचा है. जी हां, ईडी ने आरोपी के हॉकर 800A प्‍लेन की नीलामी कर 3 करोड़ रुपये में बेचा है. इस रकम का इस्तेमाल निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए किया जाएगा.

ईडी के अनुसार, यह प्‍लेन 7 मार्च 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जब्त किया गया था. यह कार्रवाई कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अमरदीप कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई थी. जांच एजेंसी ने बताया कि प्‍लेन को लंबे समय तक खड़ा रखने से उसकी कीमत लगातार घट रही थी. ऐसे में पीएमएलए प्राधिकरण से इसे बेचने की अनुमति मांगी गई थी. 20 नवंबर 2025 को अनुमति मिलने के बाद 1 जुलाई 2026 को एमएसटीसी लिमिटेड के जरिए इसकी ई-नीलामी की गई है. इस नीलामी से ED को 3 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है.

792 करोड़ रुपये की ठगी का है मामला

ईडी की जांच के मुताबिक, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग स्कीम के नाम पर लोगों से करीब 792 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी ने निवेशकों को कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया था. जांच में सामने आया कि कंपनी के पास ऐसा कोई कारोबार ही नहीं था. आरोप है कि लोगों का पैसा अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया गया. यह मामला साइबराबाद की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज तीन एफआईआर के जरिए ईडी तक पहुंचा था. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. इनमें अमरदीप कुमार के भाई संदीप कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट शरद चंद्र तोषणीवाल और फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग के सीईओ आर्यन सिंह छाबड़ा शामिल हैं.

निवेशकों को लौटाई जाएगी रकम

ईडी का कहना है कि प्‍लेन की नीलामी से मिली 3 करोड़ रुपये की राशि विशेष अदालत की अनुमति मिलने के बाद असली निवेशकों को मुआवजे के तौर पर लौटाई जाएगी. एजेंसी का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ आरोपियों की संपत्ति जब्त करना नहीं, बल्कि पीड़ित निवेशकों को राहत दिलाना भी है. इस मामले में ईडी ने 29 सितंबर 2025 को विशेष अदालत में शिकायत भी दाखिल कर दी थी. एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है. आगे भी जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top