भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बक्शा जलाशय में शुरू हुई नौका विहार सेवा, पर्यटन को मिलेगी नई...




भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी प्रखंड के बक्शा जलाशय में पर्यटन विकास की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता को पर्यटन के रूप में विकसित करने और पर्यटकों को मनोरंजन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नौका विहार सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने फीता काटकर इस सेवा का उद्घाटन किया। नौका विहार सेवा शुरू होने से अब बक्शा जलाशय पहुंचने वाले पर्यटक पानी की लहरों के बीच नौका की सवारी का आनंद उठा सकेंगे। जलाशय में लगभग 25 नौकाओं की उपलब्धता इस पर्यटन स्थल को नया आकर्षण प्रदान करेगी। इससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकीरा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। पर्यटन से रोजगार और विकास के खुलेंगे रास्ते उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की भरपूर संभावनाएं हैं। इन स्थलों को नई पहचान दिलाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन के विकास के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों। बक्शा जलाशय में नौका विहार सेवा की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई सुविधा से बक्शा जलाशय पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा और क्षेत्र की पर्यटन पहचान को मजबूती मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top