भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भैंस के सींग से बनता है आदिवासियों का यह अनोखा बाजा, कभी...


Last Updated:

Bokaro Luguburu Mahotsav: बोकारो के लुगुबुरु महोत्सव में भैंस के सींग से बना पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्र साकवा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसे संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस महोत्सव में रोजाना करीब 30 से 40 वाद्ययंत्रों की बिक्री हो रही है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: आधुनिक दौर में भले ही संदेश पहुंचाने के कई साधन मौजूद हैं, लेकिन आदिवासी समाज की एक ऐसी पारंपरिक धरोहर आज भी अपनी पहचान बनाए हुए है, जिसका इस्तेमाल कभी जंगलों में जानवरों को सचेत करने के लिए किया जाता था. हम बात कर रहे हैं भैंस के सींग से बने पारंपरिक वाद्य यंत्र साकवा यानी सिंग बाजा की. जो बोकारो के लुगुबुरु महोत्सव में प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पश्चिम बंगाल से आए कारीगर रामचंद्र सोरेन अपने स्टॉल पर साकवा या सिंगा बाजा बेच रहे है. इसे खरीदन मेले में लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

संदेश पहुंचाने के लिए बुजुर्ग करते हैं इस्तेमाल

विक्रेता रामचंद्र सोरेन ने बताया कि साकवा आदिवासी समाज का पुराना पारंपरिक वाद्ययंत्र है. पहले के समय में बुजुर्ग इसका इस्तेमाल जंगलों में जानवरों को भगाने, सचेत करने और एक-दूसरे तक संदेश पहुंचाने के लिए करते थे. इसे भैंस के सींग से बनाया जाता है, सबसे पहले सींग की कटिंग और सफाई की जाती है.  आखिर में उस पर पेंट और छेद कर वाद्ययंत्र तैयार किया जाता है. वहीं, एक वाद्ययंत्र बनाने में करीब एक घंटे का समय लगता है.

जानें साकवा की कीमत

रामचंद्र ने बताया कि उनके स्टॉल पर साकवा की कीमत 850 रुपये से लेकर 4,500 रुपये तक है. वह इसे पश्चिम बंगाल के स्थानीय हाट और झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग मेलों में दुकान लगाते हैं. वहीं, लुगुबुरु महोत्सव में रोजाना करीब 30 से 40 वाद्ययंत्रों की बिक्री हो रही है. वह 25 नवंबर तक मेले में अपना स्टॉल लगाएंगे, फिर पश्चिम बंगाल की मेले की तैयारी करेंगे.

वहीं, वाद्ययंत्र खरीदने पहुंचे लोहरदगा के सिकंदर उरांव ने बताया कि उन्हें यह वाद्ययंत्र काफी पसंद आया. उन्होंने कहा कि यह हमारे पुरखों की निशानी है. पहले बुजुर्ग शिकार के लिए जंगल जाते थे, तब इस वाद्ययंत्र का इस्तेमाल जानवरों को सचेत करने और संदेश पहुंचाने के लिए किया जाता था. वह इसकी खरीदारी अपनी पुरानी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखना चाहते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top