भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चियों ने मुफस्सिल थाना में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी



रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को मुफस्सिल थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की टीम और बच्चियों ने थाना परिसर में मौजूद करीब 25 से 30 पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। बच्चियों ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। जवानों ने भी बच्चियों को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। संस्था की सचिव सह संस्थापिका शिल्पा कुमारी वर्मन ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। दिन-रात समाज की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को राखी बांधना आपसी विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। कार्यक्रम में मनोवार आलम, धीरेंद्र कुमार सिंह, सुनंदा प्रसाद, नीलम शर्मा, रेशमी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top