भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UGC NET 2026 Result | UGC NET Result 2026 | UGC NET...


होमताजा खबरदेश

UGC NET का रिजल्ट हुआ जारी, स्कोरकार्ड, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट ऐसे देखें

Last Updated:

UGC-NET 2026 Result: .यूजीसी-नेट 2026 के नतीजे जारी हो गए. देर रात यूजीसी ने की वेबसाइट पर कुल 84 विषयों के नतीजे जारी किए गए. बताते चलें कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का अगले महीने रि-एग्जाम होने वाला है, जिसके चलते इनके परिणाम नहीं जारी किए गए हैं.

UGC NET का रिजल्ट हुआ जारी, स्कोरकार्ड, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट ऐसे देखेंZoom

यूजीसी-नेट 2026 के नतीजे जारी. (फाइल फोटो)

UGC-NET 2026 Result: यूजीसी नेट 2026 का परिणाम शुक्रवार देर रात जारी हो गया है. यूजीसी ने 84 सब्जेक्ट्स के नतीजे जारी किए हैं. रिज़ल्ट और स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट UGC-NET वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. कैंडिडेट्स अपना स्कोर कार्ड देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए https://ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं. हालांकि, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी सब्जेक्ट्स के कैंडिडेट्स, जिनके एग्जाम 09 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा होने वाले हैं. अगर वे UGC-NET जून 2026 स्कोरकार्ड एक्सेस करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें इनवैलिड एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड मैसेज पॉपऑप आएगा. इन कैंडिडेट्स का रिज़ल्ट उनके एग्जाम के दोबारा होने के बाद ही उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं बताते चलें कि आज ही देर शाम यूजीसी ने इन 84 सब्जेक्ट्स के ऑन्सर-की जारी किए थे.

उम्मीदवारों को अपना स्कोर कार्ड चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. होमपेज पर मौजूद यूजीसी नेट जून 2026 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें. स्क्रीन पर आपका स्कोर कार्ड और विषयवार अंक खुलकर आ जाएंगे. भविष्य के लिए स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर जरूर रख लें.

किन तीन विषयों के छात्रों का रिजल्ट अभी रोका गया है?

एनटीए ने एक जरूरी नोटिस जारी करके साफ किया है कि तीन विषयों के नतीजे रोके गए हैं. अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर तकनीकी कारणों से दोबारा आयोजित कराए जा रहे हैं. इन तीनों विषयों का री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित होगा. इन विषयों के उम्मीदवारों को अभी लॉगिन करने पर इनवैलिड एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड का एरर दिखेगा. इन छात्रों का रिजल्ट दोबारा परीक्षा पूरी होने के बाद ही जारी होगा.

असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए आगे क्या होगा?

यूजीसी नेट परीक्षा के जरिए विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता तय की जाती है. इसके साथ ही टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी जेआरएफ का लाभ मिलता है. एनटीए ने 84 विषयों की फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी थी. अब जल्द ही कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स और ई-सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए जाएंगे.

आज ही जारी किया गया था ऑन्सर-की

बताते चलें कि आज ही शाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल ऑन्सर-की जारी किया था. फाइनल ऑन्सर-की इन्हीं 84 विषयों के लिए जारी की गई थी. एनटीए की वेबसाइट पर भी अंतिम ऑन्सर-की जारी किया गया था. ऑन्सर-की जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का आधिकारिक उत्तरों से मिलान कर सकते हैं और परीक्षा में संभावित प्राप्तांक का पता लगा सकते हैं. यह उत्तर कुंजी उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में हिस्सा लिया था.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top