भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोलकाता में 60 लाख के जेवर चुराने वाला जमुआ का रसोइया गिरफ्तार



पश्चिम बंगाल के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र में एक सेठ के घर 15 साल से काम करने वाले रसोइए ने अलमारी से 60 लाख रुपए से अधिक कीमत के डायमंड और सोने के जेवरात चुरा लिए। पचम्बा थाना पुलिस के सहयोग से कोलकाता पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी के ससुराल चैताडीह (कमरसाली) में छापेमारी कर शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोलकाता ले गई है। जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी घुपन दास बेनियापुकुर इलाके में एक सेठ के घर पिछले 15 वर्षों से रसोइया का काम कर रहा था। इतने लंबे समय में परिवार का उस पर विश्वास हो गया था। 22 अगस्त को उसने इसी विश्वास का फायदा उठाया और अलमारी से 60 लाख की डायमंड चेन, डायमंड जड़ी अंगूठी, कंगन और कान की बाली चुराकर फरार हो गया। पीड़ित सेठ ने बेनियापुकुर थाने में कांड संख्या 280/2026 दर्ज कराया। थाना प्रभारी दीपक सावल ने जांच शुरू की, जिसमें शक सीधे घुपन पर गया। सेठानी के फोन पर कोलकाता लौटा आरोपी और पकड़ा गया आरोपी की पत्नी रीना देवी के अनुसार, घुपन 22 अगस्त को जेवर लेकर मिर्जागंज स्थित घर पहुंचा। 23 अगस्त को वह पत्नी को साथ लेकर चैताडीह (कमरसाली) स्थित ससुराल आया और चोरी के सभी जेवर उसे सौंप दिए। इसी बीच 24 अगस्त को सेठानी ने घुपन को फोन कर तुरंत कोलकाता आने को कहा। सेठानी का फोन आते ही बेखबर घुपन 25 अगस्त को कोलकाता रवाना हुआ, जहां सेठ के घर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। सारे जेवरात बरामद कर लिए गए : डीएसपी गिरिडीह डीएसपी आरके. राणा ने कहा कि चोरी के इस मामले में कोलकाता पुलिस गिरिडीह आई थी। पचम्बा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर चोरी गए 60 लाख से अधिक कीमत के शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई है।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top