भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ना जरूरी : डॉ....




अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टीको कुडू में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियों का निर्माण किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई राखियों का निरीक्षण कॉलेज सचिव इंद्रजीत भारती ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीना कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा प्रीति व तृतीय स्थान हरीश ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इसके पश्चात महाविद्यालय की महिला प्रधानाध्यापिकाओं के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक पर्व की भावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें सावन की रानी का खिताब सुलेखा को मिला। कार्यक्रम के दौरान ने सावन के पारंपरिक रंगों और उल्लास का आनंद लिया। मौके पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, सहभागिता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में डॉ रेणुका, डॉ. कुंदन, ममता, डॉ. सुनीता, प्यारी, तब्बसुम, आरती, काजल, प्राची, संगीता, बबीता, प्रीति, तारामणि, दुर्गावती, पूजा, मालती, सरिता नमिता, सुलेखा सहित अन्य उपस्थित थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top