भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चलते ट्रक की टंकी में ब्लास्ट, गाड़ी जली




बेंगाबाद चौक पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती 12 चक्का ट्रक के फ्यूल टैंक में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं और टैंक से डीजल रिसकर सड़क पर बहने लगा, जिससे सड़क पर भी आग की लपटें उठने लगीं। अचानक हुए इस हादसे से चौक पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। लोग अपने वाहनों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने लगे। ट्रक से बह रहे डीजल की चपेट में आकर पीछे खड़ी एक पिकअप वैन भी आंशिक रूप से जल गई, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन वहां से हटाया। जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक पटना में मछली खाली कर जामताड़ा की ओर लौट रहा था, तभी बेंगाबाद चौक के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top