भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चे की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम: परिजनों ने ANM पर...



कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के माथाडीह वार्ड नंबर 03 में 36 दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने आंगनबाड़ी की एएनएम रिंकी देवी पर गलत टीका लगाने का आरोप लगाया है।

.

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को माथाडीह के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को टीके लगाए जा रहे थे। नवजात की मां रूपा देवी को भी बच्चे के साथ वहां बुलाया गया था।

परिवार का कहना है कि उन्होंने टीका लगाने से मना किया था, क्योंकि बच्चे को टीका देने का समय नहीं हुआ था। इसके बावजूद बच्चे को चार टीके लगाए गए।

परिजनों का आरोप है कि 45 दिन में लगने वाला टीका बच्चे को 36 दिन की उम्र में दिया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान पप्पू कुमार के 36 दिन के बेटे के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों ने शव सड़क पर रखकर शहीद चौक पर कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश की। परिजन एएनएम को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top