नोवामुंडी| झालसा, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा चाईबासा मो. शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में नोवामुंडी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, अभिभावक, छात्र शामिल हुए। शिविर में महिला थाना प्रभारी बिनीता कुमारी को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बाल विवाह, डायन प्रथा, डायन हत्या, बाल तस्करी, साइबर अपराध, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समस्या या अपराध की स्थिति में पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क कानूनी सहायता और जरूरी सहयोग मिल सकता है। शिविर में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए ऐसी जानकारी जरूरी है। डालसा के माध्यम से उन्हें और उनके बच्चों को कानून, अधिकार, सरकारी सहायता व्यवस्था की जानकारी मिली। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी प्रमिला पात्रो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्रधानाध्यापिका पद्मिनी ने किया।
Source link