भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बरही में 697 किलो डोडा जब्त, 47 बोरा बरामद:पुलिस ने गुप्त सूचना...




हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र के रसोईधमना गांव से 697 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। बुधवार देर रात की गई छापेमारी में 47 प्लास्टिक के बोरों में रखा डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ के संबंध में जांच शुरू कर दी है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रसोईधमना में बंगाली साव के मुर्गी फार्म के पास एक करकटनुमा कमरे में भारी मात्रा में अवैध डोडा का भंडारण किया गया है। इस सूचना पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने देर रात बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कमरा बाहर से बंद मिला, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ताला तोड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे के अंदर प्लास्टिक के कुल 47 बोरे मिले, जिनमें अवैध डोडा भरा हुआ था। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन से सभी बोरों का वजन किया गया, जिसमें कुल 697 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा का भंडारण अवैध कारोबार के उद्देश्य से किया गया था। जब्त डोडा को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरही के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में बबलू साव और सुनील राणा के नाम सामने आए हैं। इन दोनों पर अवैध डोडा के भंडारण और तस्करी से जुड़े होने की आशंका है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top