भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बर्नपुर में ठेका श्रमिकों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, बीएसएल में नहीं; मांग...



सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में कार्यरत ठेका श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। श्रमिकों को एक नवंबर से संशोधित दरों के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में बर्नपुर प्रबंधन के मानव संसाधन विभाग ने 17 नवंबर को आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है। नई दरें भारत सरकार के श्रम ब्यूरो की ओर से 30 सितंबर को जारी अधिसूचना के आधार पर तय की गई हैं। बर्नपुर में नई दरें लागू होने के बाद अब बोकारो स्टील प्लांट के हजारों ठेका श्रमिकों को भी इसी तर्ज पर न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस्को की तर्ज पर तय हुई है यह दैनिक मजदूरी यूनियन नेताओं का कहना है कि बर्नपुर की तर्ज पर बीएसएल में भी न्यूनतम मजदूरी मिलनी चाहिए। इस्को में सफाई श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 704 रुपए निर्धारित है। अर्द्ध कुशल और अकुशल मजदूरों के लिए 794 रुपए प्रतिदिन तय किए गए हैं। कुशल श्रमिकों और लिपिकीय कार्यों में लगे कर्मियों के लिए 933 रुपए दैनिक दर निर्धारित है। अति कुशल श्रेणी के श्रमिकों को 1024 रुपए, वॉच एंड वार्ड में बिना हथियार ड्यूटी करने वाले सुरक्षा कर्मियों को 933 रुपए और हथियार के साथ ड्यूटी करने वाले को 1024 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे। यूनियनें बार-बार मांग कर रही बीएसएल से बोकारो के श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस तरह सेल की ही इकाई इस्को में सर्कुलर जारी कर बढ़ा हुआ वेतन देना शुरू किया गया है, उसी तरह बोकारो स्टील प्लांट में भी इसे अविलंब लागू किया जाए। यूनियन इस मांग को लेकर प्रबंधन से लगातार पत्राचार और वार्ता कर रही है। यदि बीएसएल प्रबंधन इसे लागू करता है, तो प्लांट में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top