भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बांग्‍लादेश बॉर्डर पर स्‍मगलरों ने BSF जवानों को घेर कर मारा, 3...


होमताजा खबरदेश

बांग्‍लादेश बॉर्डर पर स्‍मगलरों ने BSF जवानों को घेर कर मारा, 3 बुरी तरह घायल

Last Updated:

India-Bangladesh Border News: भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर पर स्थित कई इलाके पहाड़, जंगल और नदी से घिरे हुए हैं. दूर-दराज का इलाका होने की वजह से ऐसे क्षेत्र तस्‍करों के लिए काफी मुफीद हैं. सीमा सुरक्षा बल के जवाना राउंड द क्‍लॉक चौकसी करते हैं, इसके बावजूद तस्‍करी की खबरें अक्‍सर सामने आती रहती हैं. बॉर्डर इलाके में तस्‍करों ने बीएसएफ के जवानों पर अटैक कर दिया, जिसमें तीन बुरी तरह से घायल हो गए.

बांग्‍लादेश बॉर्डर पर स्‍मगलरों ने BSF जवानों को घेर कर मारा, 3 बुरी तरह घायलZoom

त्रिपुरा में भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर पर तस्‍करों ने बीएसएफ जवानों को घेर कर उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. (@GeoGrid_ के X अकाउंट से साभार)

India-Bangladesh Border News: भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर पर बड़ा कांड हुआ है. तस्‍करों ने बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों को घेर कर उनपर हमला कर दिया. इस अप्रत्‍याशित घटना में BSF के तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. सोशल मीडिया में वायरल वीड‍ियो में स्‍पष्‍ट रूप से देखा जा सक‍ता है कि सीमा पर तस्‍करी करने वाले गिरोह के लोगों ने किस बुरी तरह से BSF के जवानों को लाठी-डंडों से पीटा और उनका हथियार छीनने की कोशिश की. BSF जवानों पर अटैक की यह घटना त्रिपुरा के बोक्‍सानगर इलाके की है. यह क्षेत्र आशाबारी बॉर्डर आउटपोस्‍ट के तहत आता है. मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. एक आरोपी को पकड़ा गया है, जबकि अन्‍य की तलाश जारी है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top