भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बांग्‍लादेश बॉर्डर से भारत में घुसे, तय किया 2500 किलोमीटर तक का...


होमताजा खबरदेश

बांग्‍लादेश बॉर्डर से भारत में घुसे, तय किया 2500 KM तक का सफर, अब एक्‍शन

Last Updated:

Illegal Bangladeshi Arrested: भारत और बांग्‍लादेश की सीमा पर बाड़बंदी का काम चल रहा है, इसके बावजूद बड़ा हिस्‍सा अभी भी ओपन और अनप्रोटेक्‍टेड है. दरअसल, सीमाई क्षेत्र के दायरे में पहाड़, जंगल और नदियां भी आती हैं, जिन्‍हें सुरक्षित करना आसान काम नहीं है. घुसपैठिए इसका खूब फायदा उठाते हैं.

बांग्‍लादेश बॉर्डर से भारत में घुसे, तय किया 2500 KM तक का सफर, अब एक्‍शनZoom

केरल में अवैध तरीके से रह रहे बांग्‍लादेशी कपल को गिरफ्तार किया गया है. (फाइल फोटो/PTI)

Illegal Bangladeshi Arrested: भारत देश में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. खासकर बांग्‍लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्‍ती बरती जा रही है, ताकि उन्‍हें वापस उनके देश भेजा जा सके. इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. केरल के कोल्लम जिले में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी दंपति को सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी नींदाकरा क्षेत्र से की गई. अधिकारियों के अनुसार दंपति कई वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था.

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दंपति की पहचान मिलन खान और मुकुल खंडाल के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के गुलशा गली इलाके के निवासी हैं, जो ढाका के पास स्थित है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिलन खान करीब 10 वर्ष पहले भारत आया था. वह केरल के त्रिशूर जिले के चालाकुडी क्षेत्र में रह रहा था. बाद में करीब तीन वर्ष पहले वह अपनी पत्नी को भी भारत लेकर आया और दोनों कोल्लम जिले में बस गए. बताया जा रहा है कि दंपति पिछले तीन वर्षों से केरल में रह रहा था, लेकिन उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध कानूनी दस्तावेज नहीं थे.

बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय पहचान पत्र बरामद

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को दंपति के पास से भारतीय दस्तावेज भी मिले हैं. इसके अलावा उनके पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी कार्ड) भी बरामद हुए हैं. अब एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि भारतीय दस्तावेज उन्हें कैसे और किन परिस्थितियों में मिले. मामले की गंभीरता को देखते हुए चवरा पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति को भारत में रहने और दस्तावेज हासिल करने में किसने मदद की. सुरक्षा एजेंसियां मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानकर हर पहलू की जांच कर रही हैं.

बांग्‍लादेश बॉर्डर का हाल

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच अवैध प्रवासियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है. पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के बीच कई स्थानों पर तनाव देखा जा रहा है. यहां शुक्रवार से सीमा के जीरो पॉइंट पर फंसे करीब 40 बांग्लादेशी नागरिक रातोंरात गायब हो गए, जिसके बाद दोनों देशों की सीमा पर बना गतिरोध समाप्त हो गया. सबसे ज्यादा तनाव कूचबिहार जिले के मेखलीगंज क्षेत्र के पनिशाला इलाके में पिलर नंबर-134 के पास देखने को मिला. यहां 10 लोग सीमा के जीरो पॉइंट पर फंसे हुए थे. BGB ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और दावा किया था कि भारत की ओर से उन्हें ‘अवैध रूप से वापस भेजने’ की कोशिश की जा रही है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top